देश विदेशप्रेरकसामाजिक

अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव ‘कॉन्लुएन्स-2023’ सी.एम.एस. में 30 अगस्त से

अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव
‘कॉन्लुएन्स-2023’ सी.एम.एस. में 30 अगस्त से

Akluj Vaibhav News Network.
Chief Editor Bhagywant Laxman Naykude.
Akluj , Taluka Malshiras, District Solapur. Maharashtra State, India.
Mo. 9860959764.

Lucknow लखनऊ, 24 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव ‘कॉन्लुएन्स-2023’ (“International world Unity and World Place Festival Confluence – 2023”)का आयोजन 30 अगस्त से 2 सितम्बर 2023 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में प्रतिभाग हेतु श्रीलंका, नेपाल एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों (SriLanka, Nepal and various states of India) से लगभग 500 छात्र लखनऊ पधार रहे हैं। महोत्सव का भव्य उद्घाटन आगामी 30 अगस्त को अपरान्हः 3.00 बजे मुख्य अतिथि श्री सुधांशु मणि, वंदे भारत एक्सप्रेस के जनक एवं भारतीय रेलवे के पूर्व जनरल-मैनेजर (Chief Guest, Mr Sudhanshu Mani, Ex General Manager of Indian Railways and Creator of Vande Bharat Express) द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जायेगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा (Hari Om Sharma, Chief Public Relations Officer, City Montessori School, Lucknow) ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह महोत्सव देशों की सीमाओं से अतिरिक्त एकता व भाईचारे के एक नये युग का सूत्रपात है, जो न सिर्फ भावी पीढ़ी में ‘हृदयों की एकता’ स्थापित करेगा अपितु उनकी बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण का भी विकास करेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ‘कॉन्लुएन्स-2023’ के अन्तर्गत विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिनमें माई ड्रीम कैनवस (पोस्टर मेकिंग), एट ए ग्लांस (कोलाज मेकिंग), रिदमिक ताल (कोरियोग्राफी), वर्ल्ड पार्लियामेन्ट (पेपर प्रजेन्टेशन), ओपेरा हाउस (ड्रामा), द आर्टसी लेन्स (फोटोग्राफी), एड स्ट्रीट (पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन), ब्रेन-ओ-थॉन (क्विज) एवं कान्फ्लुएन्स (टीम प्रतियोगिता) आदि प्रमुख है। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रतियोगिताओं में देश-विदेश के छात्रों को अपनी प्रतिभा, कला व विचारों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का पूर्ण अवसर प्राप्त होगा, साथ ही साथ विभिन्न देशों के छात्रों को एक-दूसरे की सभ्यता व संस्कृति से रूबरू कराकर विश्व एकता व विश्व शान्ति के नये द्वार खोलेगा।

Share

Chief Editor

भाग्यवंत लक्ष्मणराव नायकुडे Chief Editor Bhagywant Laxmanrao Naykude. Akluj, Taluka Malshiras, District Solapur. Maharashtra state, India. Mo. 98 60 95 97 64

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button