सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘चरित्र निर्माण मार्च’ एवं ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ 10 मई को
सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘चरित्र निर्माण मार्च’
एवं ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ 10 मई को
Akluj Vaibhav News Network.
Chief Editor Bhagywant Laxmanrao Naykude.
Akluj, Taluka Malshiras, District Solapur. Maharashtra state, India.
Mo. 98 60 95 97 64
लखनऊ, 8 मईः सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं आगामी 10 मई, शुक्रवार को विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाल रहे हैं। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल चरित्र निर्माण मार्च 10 मई को प्रातः 7.00 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम तक जायेगा। इस ‘चरित्र निर्माण मार्च’ का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाना है, साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है।
सी.एम.एस. शिक्षकों के ‘चरित्र निर्माण मार्च’ के उपरान्त विद्यालय के कर्तव्यपरायण व विद्वान शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का आयोजन 10 मई को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस रंगारंग समारोह में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करेंगी।