ताज्या घडामोडी

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते पाँच पदक

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते पाँच पदक

Akluj Vaibhav News Network.
Chief Editor Bhagywant Laxmanrao Naykude.
Akluj, Taluka Malshiras, District Solapur. Maharashtra state, India.
Mo. 98 60 95 97 64

लखनऊ, 22 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने यूपी स्टेट ताईक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2024 में 2 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रंाज मेडल समेत कुल 5 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है। चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस के छात्र समर्थ प्रताप सिंह एवं अध्यन जायसवाल ने गोल्ड मेडल, प्रांजल श्रीवास्तव एवं तेजस सिंह ने सिल्वर मेडल जबकि जायना भाटिया ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते पाँच पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन सभी होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Share

Chief Editor

भाग्यवंत लक्ष्मणराव नायकुडे Chief Editor Bhagywant Laxmanrao Naykude. Akluj, Taluka Malshiras, District Solapur. Maharashtra state, India. Mo. 98 60 95 97 64

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button