सी.एम.एस. के 8 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 32 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 8 छात्रों को भारत सरकार
द्वारा 32 लाख रूपये की स्कॉलरशिप
Akluj Vaibhav News Network.
Chief Editor Bhagywant Laxman Naykude.
Akluj , Taluka Malshiras, District Solapur. Maharashtra State, India.
Mo. 9860959764.
Lucknow लखनऊ, 12 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के 8 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science and Technology, Government of India) द्वारा 32 लाख रूपये की स्कॉलरशिप(Scholarship)
से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में फरीहा आसिफ, अलवीरा सिब्तेन, दिशिता जायसवाल, शैरेन डेविड, वसुदेवांस श्रीवास्तव, अबू सैफ, साहिल श्रीवास्तव एवं वेदान्त गुप्ता शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी (CMS Founder, Dr Jagdish Gandhi) ने इन सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।
इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. चौक कैम्पस के मेधावी छात्रों ने आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2023 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।